follow us:

Search
Close this search box.

आज का पंचांग,राशिफल,चौघड़िया,मुहर्त। रविवार, ०८ दिसम्बर २०२४

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

आज का पञ्चाङ्ग
रविवार, ०८ दिसम्बर २०२४

सूर्योदय: 🌄 ०७:०५
सूर्यास्त: 🌅 ०५:२०
चन्द्रोदय: 🌝 १२:२४
चन्द्रास्त: 🌜२४:१३
अयन 🌖 दक्षिणायणे (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: 🌳 हेमन्त
शक सम्वत: 👉 १९४६ (क्रोधी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८१ (पिंगल)
मास 👉 मार्गशीर्ष
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 सप्तमी (०९:४४ से अष्टमी)
नक्षत्र 👉 शतभिषा (१६:०३ से पूर्वाभाद्रपद)
योग 👉 वज्र (२७:५४ से सिद्धि)
प्रथम करण 👉 वणिज (०९:४४ तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि (२०:५५ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृश्चिक
चंद्र 🌟 कुम्भ
मंगल 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, वक्री)
बुध 🌟 वृश्चिक (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 वृष (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 मकर (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 मीन
केतु 🌟 कन्या
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४८ से १२:२९
अमृत काल 👉 ०९:०५ से १०:३८
विजय मुहूर्त 👉 १३:५२ से १४:३३
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:१४ से १७:४२
सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:१७ से १८:३९
निशिता मुहूर्त 👉 २३:४२ से २४:३७
राहुकाल 👉 १६:०० से १७:१७
राहुवास 👉 उत्तर
यमगण्ड 👉 १२:०९ से १३:२६
दुर्मुहूर्त 👉 १५:५५ से १६:३६
होमाहुति 👉 शुक्र
दिशाशूल 👉 पश्चिम
नक्षत्र शूल 👉 दक्षिण (१६:०३ से)
अग्निवास 👉 आकाश
भद्रावास 👉 मृत्यु (०९:४४ से २०:५५)
चन्द्र वास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 भोजन में (०९:४४ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
भानु सप्तमी, नरसी मेहता जन्म आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १६:०३ तक जन्मे शिशुओ का नाम
शतभिषा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (सी, सू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (से, सो, द) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – २९:२० से ०७:३९
धनु – ०७:३९ से ०९:४३
मकर – ०९:४३ से ११:२४
कुम्भ – ११:२४ से १२:५०
मीन – १२:५० से १४:१३
मेष – १४:१३ से १५:४७
वृषभ – १५:४७ से १७:४२
मिथुन – १७:४२ से १९:५७
कर्क – १९:५७ से २२:१८
सिंह – २२:१८ से २४:३७+
कन्या – २४:३७+ से २६:५५+
तुला – २६:५५+ से २९:१६+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०७:०१ से ०७:३९
शुभ मुहूर्त – ०७:३९ से ०९:४३
चोर पञ्चक – ०९:४३ से ०९:४४
शुभ मुहूर्त – ०९:४४ से ११:२४
रोग पञ्चक – ११:२४ से १२:५०
शुभ मुहूर्त – १२:५० से १४:१३
शुभ मुहूर्त – १४:१३ से १५:४७
रोग पञ्चक – १५:४७ से १६:०३
शुभ मुहूर्त – १६:०३ से १७:४२
मृत्यु पञ्चक – १७:४२ से १९:५७
अग्नि पञ्चक – १९:५७ से २२:१८
शुभ मुहूर्त – २२:१८ से २४:३७+
रज पञ्चक – २४:३७+ से २६:५५+
शुभ मुहूर्त – २६:५५+ से २९:१६+
चोर पञ्चक – २९:१६+ से ३१:०२+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन का पूर्वार्ध आशा से अधिक शुभ रहेगा। आज के दिन आकस्मिक घटनाएं अधिक घटित होंगी चाहे वो आर्थिक या पारिवारिक हों। नौकरी पेशा और व्यवसायी को भी मेहनत का फल मिलेगा सम्मान में वृद्धि के साथ आय के मार्ग खुलेंगे। बेरोजगारों को थोड़ा प्रयास करने पर रोजगार उपलब्ध हो सकता है। खर्च भी अचानक होने से थोड़ी असहजता रहेगी परन्तु स्थिति पूर्ण रूप से आपके नियंत्रण में ही रहेगी। भाग्योन्नति के योग बनेगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको प्रतिकूल फल मिलने से मन में नकारत्मकता रहेगी। कार्य को करने से पहले ही हार मान लेने से सफलता की उम्मीद भी अल्प रहेगी। आज किसी व्यक्ति का ना चाहते हुए भी सहयोग अथवा कोई अप्रिय कार्य करना पडेगा। परिवार में आपसी मतभेद रहने से तालमेल नहीं बैठा पाएंगे। एकदम से ख़ुशी अगले ही पल दुःख वाली स्थिति दिन भर रहेगी। धन के कारण मनोदशा में विकृत आ सकती है। सेहत पर ध्यान दें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपकी महात्त्वकांक्षाओ की पूर्ती में अड़चने आने से हताश हो सकते है। फिर भी भले-बुरे का विवेक रहने से मानसिक रूप से परेशान नहीं होंगे। कार्य क्षेत्र पर अधिकारी एवं सहकर्मी सहयोग करेंगे निश्चित समय से पहले कार्य पूर्ण कर घरेलु कार्यो में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रियता दिखाएँगे। आज आप किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्यो से खुद को दूर रखने का हर संभव प्रयास करेंगे जिससे सम्मान के पात्र बनेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। कार्यो की असफलता अथवा किसी महत्त्वपूर्ण अनुबंध के निरस्त होने से स्वभाव में चिड़चिड़ा पन आ सकता है। वाणी का रूखापन कार्य क्षेत्र एवं घर का वातावरण बिगाड़ेगा। विवेक से कार्य करें दोपहर के बाद किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से सहयोग मिलने की संभावना है। धन नाश होने के प्रबल योग है इसका भी ध्यान रखें गलत जगह निवेश हो सकता है। स्वास्थ्य में भी उतार चढ़ाव बना रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भी दिन विपरीत फल देने वाला रहेगा। स्वयं अथवा किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी दवाओं पर खर्च बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र पर भी परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेगा नए कार्य के आरम्भ के विचार को टालना पड सकता है। सरकारी कार्यो में भी धन खर्च होने से आर्थिक कारणों से चिंता रहेगी परन्तु मध्यान के आस-पास थोड़े धन की आमद होने से दैनिक कार्य चलते रहेंगे। परिवार में तालमेल बना रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज भी परिस्थितियां आपके अनुकूल रहने से लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु अज्ञान की स्थिति अथवा गलत सलाह के कारण लाभ होना संदिग्ध ही रहेगा। बहुप्रतीक्षित अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। धन लाभ रुक-रुक कर होता रहेगा। घर में सुख के साधनों की वृद्धि होगी इसपर अधिक खर्च भी रहेगा। नए सम्बन्ध बनने से अतिरिक्त आय के मार्ग भी खुलेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति से आज पीछे नहीं हटेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप उदासीनता युक्त जीवन जीयेंगे। पेट सम्बंधित शिकायत रहने एवं अन्य शारीरिक कष्ट के कारण शरीर शिथिल रहेगा। मन के अनुसार कार्य नहीं होंगे। कार्यो में विलम्ब के कारण परेशानियां होंगी। सरकारी कार्यो में भी अल्प सफलता मिलेगी। आस पास का वातावरण भी विरोधाभासी रहने से मन में वैराग्य उत्पन्न होगा। आध्यत्म के प्रति अधिक रुचि दिखाएँगे। परिजनों से किसी पुरानी बात को लेकर शिकायत रहेगी। धन प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन धन की कमी रहने पर भी खुश रहने का सफल प्रयास करेंगे। परिजनों से भावनात्मक सम्बन्ध रहने से मन को शान्ति मिलेगी। परन्तु आज प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा अन्यथा धन और पारिवारिक मान हानि हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में जाने के कारण अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा फिर भी आनंददायक वातावरण मिलने से खर्च व्यर्थ नहीं लगेगा। स्त्री पक्ष से विशेष निकटता रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन का पूर्वार्ध नयी उलझने लाएगा। हठी प्रवृति रहने से व्यापार में हानि एवं प्रियजनों से दूरी बढ़ सकती है। महत्त्वपूर्ण कार्य को अनुभवियों के परामर्श के बाद ही करें अन्यथा थोड़े समय के लिए टाल दें। नौकरों के व्यवहार से भी परेशानी हो सकती है। दोपहर के बाद स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आने लगेगी। आपके लिए निर्णय सफल होने से प्रातः जो आपसे विपरीत व्यवहार कर रहे थे वो भी स्वार्थ सिद्धि करने लगेंगे। आकस्मिक धन लाभ होने से राहत मिलेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे धनलाभ आज अलप ही रहेगा फिर भी संतोष कर लेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। सामूहिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना अधिक पसंद करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन का प्रारंभिक भाग सुख-शांति से बितायेंगे। मन खुश रहने से आसपास का वातावरण भी हास्यमय बनाएंगे। मित्र प्रियजनों के साथ भविष्य की योजनाओं पर खुल कर विचार करेंगे। परन्तु दोपहर के समय स्थिति एक दम उलट हो जायेगी। किसी मनोकामना के अपूर्ण रहने से ठेस पहुंचेगी इससे उबरने में भी थोड़ा समय लगेगा। आज स्वभाव में ज्यादा खुलापन भी ना रखें मन का भेद अन्य को देने से हानि भी हो सकती है। परिजनों से लाभ होने की संभावना है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको प्रत्येक कार्य में सावधानी रखने की सलाह है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के कारण धन के साथ सम्मान की भी हानि हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर अप्रिय घटनाओं के कारण दुविधा की स्थिति बनेगी। किसी पारिवारिक सदस्य के गलत आचरण से मन दुखी रहेगा मन में गलत विचार की भरमार रहने से सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। सर अथवा अन्य शारीरिक अंग निष्क्रिय होते अनुभव होंगे। धैर्य से समय बिताएं।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राजस्थानी भाषा को 8 वीं अनुसूची में शामिल करने व राजभाषा घोषित करवाने को लेकर राजस्थानी मोट्यार परिषद बीकानेर का प्रतिनिधिमंडल मिला केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम जी से

बीकानेर। राजस्थानी भाषा को 8 वीं अनुसूची में शामिल कर मान्यता दिलाने व प्रदेश में राजभाषा का दर्जा दिलाने को लेकर राजस्थानी मोट्यार परिषद बीकानेर

सड़क सुरक्षा माह में पुलिस का डंडा सिर्फ आम आदमी पर,जब कि कलेक्टर,आईजी की गाड़ी का भी पीयूसी नहीं,इनका चालान कोन करेगा

बीकानेर। सरकारी गाड़ियां शहर में बिना पीयूसी (पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल) सर्टिफिकेट के दौड़ रही हैं। आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस का डंडा केवल निजी वाहनों पर

पीबीएम हॉस्पिटल में प्रशासन की उदासीनता,कोरोनाकाल में लगाए गए 11 में से 7 ऑक्सीजन प्लांट 4 साल से पड़े हैं बंद, रोज खरीद रहे 1.38 लाख की ऑक्सीजन

11 में से 7 ऑक्सीजन प्लांट 4 साल से पड़े हैं बंद, रोज खरीद रहे 1.38 लाख की ऑक्सीजन बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम

संभाग स्तरीय आरोग्य मेले के दूसरे दिन एम एम ग्राउंड मे लगभग ढाई हजार लोगों ने निभाई भागीदारी,

बीकानेर, 9 फरवरी। जिला प्रशासन तथा आयुर्वेद विभाग द्वारा एमएम ग्राउंड में आयोजित हो रहे संभाग स्तरीय आरोग्य मेले के दूसरे दिन रविवार को लगभग