Search
Close this search box.

एंबूलेंस माफियाओं के शिकंजे में पीबीएम,होस्पीटल से रोगियों की शिफ्टिंग के लिये बना रखा है बड़ा गिरोह,प्राइवेट होस्पीटलों से जुड़े है तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

होस्पीटल से रोगियों की शिफ्टिंग के लिये बना रखा है बड़ा गिरोह,प्राइवेट होस्पीटलों से जुड़े है तार


बीकानेर। पीबीएम मेें एंबूलेंस माफियाओ से जुड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार होस्पीटल में एंबूलेस माफियाओं का बड़ा गिरोह सक्रिय है। दरअसल,पीबीएम से मरीजों को प्राइवेट अस्पताल भेजने वाले एंबूलेंस माफियाओं का बड़ा नेटवर्क चल रहा है। नेटवर्क से जुड़े माफिया पीबीएम होस्पीटल से एसएमएस जयपुर किये रेफर किए गए मरीजों के परिजनों को झांसे में लेकर रोगी को अपनी एंबुलेंस से प्राइवेट होस्पीटलों में शिफ्ट कर देते हैं । इनमें नेटवर्क से पीबीएम होस्पीटल के कई स्टाफकर्मी भी शामिल है। जो होस्पीटल के वार्डो में भर्ती रोगियों को डिस्चार्ज कराकर प्राइवेट एंबुलेंस वालों के सुपुर्द कर देते है। ये माफिया ना सिर्फ मनमानी रेट वसूलते है बल्कि कमीशन के लिये रोगियों को प्राइवेट होस्पीटल में पहुंचा देते है। हैरानी की बात तो यह है कि पीबीएम होस्पीटल में यह नेटवर्क पिछले लंबे समय से चल रहा है। मगर पीबीएम होस्पीटल प्रबंधन इस मामले में अनजान बना हुआ है।
मनमानी वसूलते है रेट
इस मामले की पड़ताल में सामने आया है कि एंबूलेंस माफिया पीबीएम से रैफर मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने, अस्पताल से घर, घर या घटनास्थल से अस्पताल तक पहुंचाने के लिए मुंहमांगा किराया वसूल करते है। इतना ही ज्यादात्तर एबुलेंस में न ऑक्सीजन न वेंटिलेटर के पूरे उपकरण मुहैया होते है। बेखौफ एंबूलेंस माफिया परिवहन विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों की भी धज्जियां उड़ाते हैं। कुछ मरीजों के परिजनों ने बताया कि दूरी कितनी भी कम हो,एंबुलेंस चालक डेढ हजार रुपए से नीचे बात ही नहीं करते।
शिकायतों की नहीं होती सुनवाई
हैरानी की बात तो यह है कि परिवहन विभाग के अधिकारियों को बीकानेर में एंबूलेंस संचालकों की मनमानी वसूली की शिकायतें मिल चुकी है,पिछले दिनों आरटीओं की ओर से इस मामले को लेकर शिकायत का सत्यापन भी कराया गया था। इसके बावजूद नीजि एंबूलेंस संचालकों की मनमानी बदस्तूर जारी है।

न्यूज़ बाय मुकेश पुनिया

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की

माली सैनी समाज के तीन दिवसीय गौरव गाथा अवार्ड का आज शुभारंभ,हजारों प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा