कोडमदेसर भैरूजी की अमर बकरा शाला से 98 बकरे चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सुजानदेसर निवासी रामेश्वर लाल गहलोत ने अज्ञात के खिलाफ गजनेर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि चोरी की वारदात 23 नवंबर की रात दो से पांच बजे के बीच हुई। परिवादी पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात आरोपी द्वारा कोडमदेसर भैरूजी की अमर बकरा शाला से 98 बकरे चोरी कर लिये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


