Search
Close this search box.

जगद्गुरु कृपालु महाराज की तीन बेटियों का हुआ एक्सीडेंट,एक कि दर्दनाक मौत।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

वृंदावन के प्रेम मंदिर वाले जगद्गुरु कृपालु महाराज की तीन बेटियों का एक साथ एक्सीडेंट होने और इनमें से एक की मौत हो जाने की दर्दनाक खबर आई है। हैरानी की बात यह है कि तीनों बहनें दो अलग-अलग कारों में थी और एक टैंकर आगे-पीछे चल रही दोनों कारों के पास से गुजरते हुए इन पर पलट गया।

हादसे में जगदगुरु कृपालु जी महाराज की बड़ी बेटी डॉ. विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई। दो बेटियां डॉ. कृष्णा त्रिपाठी और डॉ. श्यामा त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह दर्दनाक हादसा नोएडा में एयरपोर्ट जाते समय यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। जगदगुरु कृपालु महाराज की तीनों बेटियां भक्ति धाम कृपालु परिषद की अध्यक्ष 72 वर्षीय डॉ. विशाखा त्रिपाठी, 68 वर्षीय डॉ. कृष्णा त्रिपाठी और 66 वर्षीय डॉ. श्यामा त्रिपाठी शनिवार रात कार से दिल्ली जा रही थीं।

कार में दो चालक दीपक कुमार और संजय कुमार भी मौजूद थे। आगरा से आगे यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में ओवरटेक कर रहा कैंटर इनकी कार पर पलट गया। इससे कार में सवार जगदगुरु की सबसे बड़ी बेटी विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई। दोनों अन्य बेटियां कृष्णा और श्यामा घायल हैं। कार का ड्राइवर भी गंभीर है। सभी को दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया।

हादसे की जानकारी कुंडा के मनगढ़ आश्रम पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ गई। मनगढ़ में तीन दिन का शोक घोषित कर दिया गया है। कृपालु महाराज का भी निधन एक हादसे में हुआ था।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राजस्थान ने पहचान छुपाकर अलग-अलग जिलों में रह रहे 148 बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया डिपोर्ट

राजस्थान से बुधवार को 148 बांग्लादेशी घुसपैठियों को डिपोर्ट किया गया है। अवैध रूप से रह रहे इन बांग्लादेशी नागरिकों को जोधपुर एयरपोर्ट से विशेष

राजस्थान सरकार ने कांस्टेबल भर्ती में 383 पद और बढ़ा दिए,अब होगी 10 हजार पदों पर भर्ती

राजस्थान,बेरोजगारों के लिए खुश खबरी ! जिन बेरोजगारों ने पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन किया है, उनकी लिए खुशी की बड़ी खबर है।

पशु परिचर भर्ती में नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की रोक,6 हजार से ज्यादा पदों पर होनी थी भर्ती,अब 2 जुलाई को सुनवाई

राजस्थान हाईकोर्ट ने पशु परिचर के 6000 से ज्यादा पदों की नियुक्ति पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने कर्मचारी चयन बोर्ड और पशुपालन विभाग