Search
Close this search box.

इंस्टाग्राम हैक कर 16 साल की लड़की को किया ब्लैकमेल,आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर रुपयों की की डिमांड।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर।सोशल मीडिया पर वायरल होने की कोशिश कई बार परेशानी में फंसा देती है। ऐसा ही एक उदाहरण बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में देखने को मिला है, जहां नाबालिग युवती के एकाउंट को युवक ने हैक कर लिया।

सेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग युवती का इंस्टाग्राम अकाउंट 15 नवंबर को किसी हैकर ने हैक कर लिया। युवती के इंस्टाग्राम के फोटो-वीडियो डाउनलोड कर एडिटिंग कर वायरल करने की धमकी दी। 16 साल की लड़की से नगदी की डिमांड की। परेशान युवती के पिता ने थाने पहुंच कर पुलिस से हैकर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

मामले की जांच कर रहे थानाधिकारी इंद्र कुमार ने बताया- साइबर सेल एक्टिव हो गया है और अज्ञात हैकर की जानकारी ली जा रही है। नए कानूनों में साइबर क्राइम के मामलों में सख्त सजा के प्रावधान निर्धारित किए गए है जिसमें सजा का दायरा भी बढ़ गया है।

वीडियो भी अपलोड किया

नाबालिग छात्रा के एकाउंट को हैक कर उस पर वीडियो भी अपलोड कर दिया। जांच अधिकारी इंद्र कुमार ने बताया- ये वीडियो आपत्तिजनक है। ऐसे में उसे परिजनों ने सूचना दी कि ये गलत वीडियो अपलोड हुआ। देखने पर पता चला कि लड़की ने ऐसा नहीं किया था। किसी अज्ञात ने इंस्टाग्राम हैक करके ये वीडियो अपलोड कर दिया। पुलिस ये पता लगा रही है कि लड़की के यूजर आईडी और पासवर्ड चोरी करके ये काम किया गया या फिर हैक किया गया।

कंटेंट : गोविन्द, श्रीडूंगरगढ़

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की