Search
Close this search box.

सरपंच प्रतिनिधि की गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर की फायरिंग,पीछा किया,जान बचाने के लिए गाड़ी सहित घुसे नोखा थाने में।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। नोखा में सरपंच प्रतिनिधि पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर सरपंच प्रतिनिधि की कार पर फायरिंग की। हिम्मटसर सरपंच प्रतिनिधि ने नोखा थाना में गाड़ी लगाकर अपनी जान बचाई। थानाधिकारी अमित कुमार स्वामी ने बताया कि हिम्मटसर सरपंच प्रतिनिधि रिछपाल बिश्नोई ने मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को रिछपाल, चौथाराम, गुलाब सिंह और पवन कुमार पुलिस थाना नोखा में पूर्व में दर्ज मुकदमे की कार्रवाई के सम्बन्ध में कार्रवाई के लिए आये हुए थे। वहां से वो सभी दोपहर को करीब 1 बजे वापस अपनी गाड़ी में सवार होकर गांव हिम्मटसर जा रहे थे। जैसे ही वो सोमलसर गांव से आगे अणखीसर फांटो टोल नाका के पास पहुंचे तो सामने गाड़ी खड़ी थी। जिसमें सवार हिम्मटसर निवासी सुनील कुमार बिश्नोई, अभिमन्यु बिश्नोई और सहदेव बिश्नोई हाथों में पिस्टल लिए खड़े थे। जिन्होंने टोल नाका के बेरिकेट लगाकर रास्ता रोका हुआ था।

रिछपाल बिश्नोई ने बताया कि सुनील ने बन्दूक से उनकी गाड़ी पर फायर किया जो उसके गाड़ी के ड्राइवर साइड की हैडलाइट के पास लगा। इसके बाद सभी ने हमें मारने की नीयत से फायर किये जो हमारी गाड़ी पर लगे। हमने अपनी जान बचाने के लिए अपनी गाड़ी को वापिस नोखा की तरफ मोड़ लिया और जान बचाकर नोखा की तरफ अपनी गाड़ी लेकर भागने लगे। इस दौारन अणखीसर फांटा से आगे नोखा की तरफ पहुंचे तो एक कैंपर गाड़ी, जिसे सहीराम बिश्नोई चला रहा था और उसके साथ उसका भाई ओमप्रकाश गाड़ी में बैठा हाथ में बन्दूक लहरा रहा था। कैम्पर में रामेश्वर और पतराम सहित 3-4 अन्य व्यक्ति सवार थे। सभी ने कैम्पर गाड़ी से हमारी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारने का प्रयास किया। रिछपाल ने बताया कि हमने किसी तरफ अपनी जान बचाकर गाड़ी सहित पुलिस थाना नोखा आ गए। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की है

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की