Search
Close this search box.

स्कूल से घर जाते बच्चो को अगवा करने का प्रयास,चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे,दो लोगो को पकड़कर किया पुलिस के हवाले।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर, 08 नवंबर। बीकानेर के मुरलीधर व्यास कॉलोनी क्षेत्र में आज दो साधुओं द्वारा बच्चों को अगवा करने का प्रयास करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने दोनों साधुओं को पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल आज दोपहर में मुरलीधर व्यास कॉलोनी के चुरा गली क्षेत्र में एक निजी स्कूलों की छुट्टी के दौरान दो बच्चे अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में बच्चों के पीछे तेज गति से साधु चल रहे थे और साधुओं ने अपना चेहरा छुपा रखा था और बच्चों के बराबर चलने लगे तो इस घटना से बच्चे भयभीत हो गए और जोर से चिल्लाने लगे।

बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे तभी दोनों साधू मौका पाकर वहां से निकाल लिए स्थानीय लोगों ने जब उन्हें ललकारा तो दोनों साधू वहां से भागने लगे। लोगों ने साधुओं का पीछा किया व गजनेर रोड चुंगी चौकी पर दोनों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना पर श्याम लाल रंगा ने बताया की उनका पोता हर्षित रंगा (11 वर्ष) और पोती साक्षी रंगा (7 वर्ष) स्कूल से आ रहे थे तब यह उनके साथ श घटी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों साधू पंजाब निवासी है और वह बता रहे हैं की वह कोलायत मेले के लिए बीकानेर आए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की