बीकानेर,कबाड़ में ब्लास्ट हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर की है। जहां पर कबाड़ में ब्लास्ट हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। इस सम्बंध में बीछवाल थानाधिकारी गोविद सिंह चारण ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में कबाड़ में एक ब्लास्ट हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान लूणचंद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची ओर जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि कबाड़ी कई वर्षो से कबाड़ खरीदने और बेचने का काम करता है। जहां पर ब्लास्ट हुआ है।

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न
श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।


