Search
Close this search box.

नयाशहर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात,नकद व आभूषण पर किया हाथ साफ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। बीते 72 घण्टो में शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में चोरी,लूट की वारदातों को बदमाशों ने अंजाम दिया है। इसी कड़ी में आज फिर नयाशहर थाना क्षेत्र के मुरलीधर रोड़ स्थित रामदेव पार्क के सामने वाली गली में सुशील पुरोहित के मकान में तकरीबन सुबह 3 बजे चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों ने अंजाम दे दिया।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार सुबह सुशील पुरोहित के मकान में पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था इस बीच सुबह के 3 बजे के करीब चोर उनके घर से 20 हजार रुपये नकद, आठ सोने की चूड़ी, चांदी की पायल, कानों के टॉप्स, नाक का तिनखा, हाथ के कड़े चोरी कर के ले गए।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की है । आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। आपकों बता दे कि इस क्षेत्र में बने एक श्मशान में जुआरियों,नशेड़ियों और अवैध काम करने वालों की जमघट लगी रहती है।हो सकता है इन्ही में से किसी ने इस वारदात को अंजाम दिया हो। पूर्व में इस शमशान में एक हत्या भी हो चुकी है। बरहाल पुलिस मामलें की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की