बीकानेर। सदर थाना इलाके में देर रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है जब रोशनी घर चौराहे के पास गैरसरियो के मौहल्ले के रहने वाले आसिफ ओर सिकंदर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान, एक गुट ने दूसरे गुट के युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में आसिफ नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


