Search
Close this search box.

भाटो का बास में दुकान में तोड़ फोड़ व चोरी की घटना,दुकान मालिक को दी जाएं से मारने की धमकी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। शहर में अपराध बेलगाम हो रहे है। हालांकि पुलिस अपराधों पर अंकुश का दावा कर रही है। किन्तु पुलिस के दावे कही न कही फेल नजर आ रहे है। जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे है। नयाशहर थाना इलाके में भाटों का बास मैन रोड़ पर एक दुकान में हुई तोडफ़ोड़ और चोरी की घटना को लेकर जस्सूसर गेट निवासी दपंति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जरिये अदालती इस्तगासे के तहत इस मामले में परिवादी नवरतन राव पुत्र लीलाधर राव ने आरोप लगाया है कि जस्ससूर गेट निवासी दुर्गाशंकर चांडक और उसकी पत्नि श्रीमति संगीता चांडक 14 अक्टूबर की सुबह तीन चार लोगों के साथ मेरी दुकान घुस गये और तोडफ़ोड़ करके मेरी दुकान के गल्ले में पडी 2 सोने की अंगूठी,4 चांदी के सिक्के व नकद 60 हजार रू पये चोरी कर ले गये तथा जाते हुए जान से मारने की धमकी दे गये। परिवादी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मैं सालों से भाटों का बास मैन रोड़ पर दुकान का संचालन कर रहा हूं। दुकान के जरिये मैं और मेरा भाई कुशालराव अपने परिवार का पालन पोषण करते आ रहे हैं। आरोपी दपंति हमारी दुकान को अपनी सम्पत्ति बताकर आये दिन झगड़ा फसाद करते है जान से मारने की धमकियां देते रहे हैं,जिन्होंने मेरी दुकान में तोडफ़ोड की घटना को अंजाम दिया और जाते हुए नगदी व जेवरात चोरी कर ले गये। परिवादी ने बताया कि आरोपी दपंति से मुझे जान व माल का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने आरोपी दपंति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की