Search
Close this search box.

उस्ता बारी के पास पिता पुत्र पर हुई चाकूबाजी की घटना में पिता की हुई मौत,आरोपियों की धर-पकड़ जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। बीकानेर में आपराधिक मनोवृत्ति लगातार बढ़ती जा रही है। नयाशहर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हत्या की वारदात हुई है। 52 वर्षीय महेश व्यास की हत्या कर दी गई है, जबकि मृतक महेश का 22 वर्षीय पुत्र शंकर घायल है। उसका ट्रोमा में इलाज चल रहा है।

हमलावरों ने पिता पुत्र को बुरी तरह मारा। चाकू व कैंची भी चलाई गई। महेश के दिल के किनारे चाकू घुसेड़ दिया। इससे महेश का फेफड़ा पंक्चर हो गया। इसके अतिरिक्त भी शरीर पर जगह जगह चोट आई। वहीं शंकर के कंधे व हाथ पर चाकू लगा है। उसकी पीठ व अन्य हिस्सों पर भी काफी निशान हैं।

हत्या का कारण रंजिश बताया जा रहा है। हालांकि रंजिश का कारण स्पष्ट नहीं है मगर अस्पताल की चर्चा आम सुने तो मामला प्रेम प्रसंग अथवा दोस्ती से जुड़ा होने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी शहरी परकोटे से जुड़े बताए जा रहे हैं।

अब तक की जानकारी: बताया जा रहा है कि शंकर व्यास उस्ता बारी के पास था। तभी कुछ युवकों ने उसकी पिटाई की। शंकर ने अपने पिता को फोन किया(या पिता आ गये।)। आरोपी पक्ष के लड़के भी बाइकों पर आए। आरोपियों की संख्या 4-5 बताई जा रही है।

शंकर टैक्सी चालक बताया जा रहा है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़ी खबर:अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में सवार सभी 242 लोगों की मौत,राजस्थान के 5 लोगों की मौत

गुजरात। गुजरात के अहमदाबाद में आज दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश में सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है।

पीबीएम में फिर फोटो स्टेट कॉपी की दुगुनी वसूली,हंगामा किया तो की मारपीट

बीकानेर। आमतौर पर विवादों में रहने वाले संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में एक बार फिर मारपीट का मामला सामने आया है। जिसके तहत

गंगाशहर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही 7 किलो गांजे के साथ एक को पकड़ा

बीकानेर। बीकानेर अब नशे का शहर बन चुका है। यहां नशे ने अपना साम्राज्य बना लिया है। हालांकि पुलिस भी कार्रवाई करती रहती है। मंगलवार