यूपी।बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान राम गोपाल मिश्रा पर गोली चलाने वाले आरोपी रिंकू उर्फ सरफराज खान और तालिब को मुठभेड़ में पुलिस ने गोली मारी है। हालत गंभीर है। नानपारा सीएचसी से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया- अभी कैजुअल्टी की जानकारी नहीं है, लेकिन पुलिस ने पांच आरोपी पकड़े हैं।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी नेपाल भागने की फराक में थे। सटीक सूचना मिलने पर दोपहर करीब 2 बजे STF और बहराइच पुलिस ने नानपारा कोतवाली क्षेत्र में हांडा बसेहरी नहर के पास आरोपियों को घेर लिया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में सरफराज और तालिब को गोली लगी।
पुलिस ने सरफराज के भाई फहीम, पिता अब्दुल हमीद और एक अन्य को भी पकड़ा है। एक दिन पहले सरफराज की गोली चलाते हुए तस्वीर सामने आई थी।
