Search
Close this search box.

सदर थाने की कार्यवाही अवेध हथियार सहित 3 को पकड़ा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। शहर की सदर थाना पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन जनों को गिरफ्तार किया है। जिनसे अवैध पिस्तौल व कारतूस बरामद किए हैं। थानाधिकारी कुलदीप चारण के अनुसार पुलिस ने कादरी कॉलोनी निवासी 35 साल के टीपू सुल्तान,सुभाषपुरा निवासी 18 साल के फरमान भुट्टा और भुट्टों के बास निवासी 18 साल के मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर उनसे तीन देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पक ड़े गए आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोनिका,सहायक उपनिरीक्षक कोहर सिंह,हैड कानि रामस्वरूप,डीएसटी के हैड कानि मुकेश,कानदान,महावीर,कानि करणपाल सिंह,सदर थाने के कानि जगदीश,बजरंग,अभिषेक,राजेश,रामधन व कमलेश शामिल रहे। इस कार्रवाई में कानि जगदीश की विशेष भूमिका रही।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की