Search
Close this search box.

निजी स्कूल के सामने से बोलरो चोरी करने वाले को नयाशहर पुलिस ने धर दबोचा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। शहर के एक निजी स्कूल के सामने खड़ी बोलेरो गाड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने की है। इस सम्बंध में 11 अक्टूबर को धीरज कुमार किराडु ने मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि 10 अक्टूबर की सुबह को उसके ड्राइवर ने बेसिक स्कूल के सामने बोलेरो गाड़ी को खड़ी किया था, लेकिन 11 अक्टूबर की सुबह देखने पर गायब मिली। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने लगातार हो रही चोरियों के खिलाफ रणवीर सिंह हैड कांस्टेबल के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और संदिग्धों को चिन्हित किया। जिसके बाद पुलिस ने पवन कुमार निवासी चांडासर को दस्तयाब कर पूछताछ की। इस पूछताछ के दौरान युवक ने वारदात करना स्वीकार किया। जिसके बाद आरोपित पवन कुमार पुत्र राधेश्याम को गिरफ्तार किया गया। युवक के पास से चोरी की गई बोलेरो को बरामद किया गया। आरोपित ने सदर थाना क्षेत्र में एक बाइक चोरी करना भी स्वीकार किया है। साथ ही आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के कई प्रकरण दर्ज है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, हैड कांस्टेबल रणवीर सिंह, हैड कांस्टेबल शीशराम, कांस्टेबल केशराराम, कांस्टेबल रामकिशन शामिल रहें।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की