Search
Close this search box.

चैन चोरो को रंगे हाथ पकड़ने के बाद भी पुलिस ने छोड़ा,ना माल बरामद करवाया,पुलिस खुद संदेह के घेरे में,SP को की शिकायत।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर 12 अक्टूबर:- गुरुवार को करणीमाता मंदिर देशनोक में निकली शोभायात्रा के दौरान चेन स्नेचिंग मोबाइल,पर्स,और कई सामान चोरी के मामले सामने आए है।इसमे भक्तो को काफी परेसानी हुई है।उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया है कि दूर दराज से आने के बाद ऐसी वारदाते होने के बाद पुलिस का कोई सहयोग नही मिला।बल्कि पुलिस ने उन्हें ही यह कहकर चलता कर दिया कि आप चेन पहनकर ही क्यो आते हो?. कई मामलों में एफआईआर भी दर्ज नही हुई। पीड़ित लोग गुरुवार को पूरे दिन थाने में परेशान होते दिखे।किसी की एफआईआर दर्ज हुई तो किसी ने ऑनलाइन दर्ज करवाई। इस मामले की शिकायत बीकानेर निवासी केशरी चंद-नंदनी सोंनी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर की है।पत्र में उन्होंने कि बताया कि वहां पर लोगो ने चेन स्नेचिंग करने वाली महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया।उन्हें सीसीटीवी फुटेज के साथ देशनोक पुलिस के हवाले भी कर दिया और उसने चोरी करना कबूल भी लिया साथ ही अन्य चोरो के पास कुछ चोरी का सामान भी मिला लेकिन अन्य सामान सोने की चेन पर्स नगदी आदि नही बरामद किए गए है। पीड़ित थाने में रात तक रुके लेकिन उनको पुलिस से सहयोग नही मिला और अचानक कह दिया कि जिन लोगो को पकड़ कर लाए है उनसे कुछ नही मिला है।आप घर चले जाओ।वहां पर लोगो ने काफी विरोध भी किया मगर पुलिस कार्मिको ने रोब दिखाते कर घर भेज दिया। पत्र में सोंनी ने कई पीड़ितों के नाम भी लिखे है जिनके साथ वारदात हुई है मगर कोई सुनवाई नही हुई है। रोहणी निवासी कमला देवी की देशनोक थाने में चेन स्नेचिंग की एफआईआर दर्ज की गई है। और भी कई लोगों की दर्ज हुई है लेकिन चोरी का माल बरामद नही हुआ जबकि पकड़े गए चोरो ने कबूल भी लिया था।सीसीटीवी में महिला चेन तोड़ती दिखाई भी दे रही है।पत्र में पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की गई है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की