Search
Close this search box.

सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना भड़काने के मामले में पुलिस ने किया 2 को गिरफ्तार।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर के देशनोक में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों सोशल मीडिया पर बने एक ग्रुप में धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली पोस्ट डाली थी। जिसके बाद क्षेत्र में एकबारगी तनाव की स्थिति हो गई थी। दोनों पक्ष आमने-सामने होते इससे पहले पुलिस ने हालात को संभाल लिया।

पुलिस के अनुसार देशनोक मे व्हाट्सएप ग्रुप मे संप्रदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट डाली गई। देशनोक पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई। जिस पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्तियो की पहचान कर डिटेन किया गया। पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी पुलिस थाना देशनोक ने संप्रदाय विशेष के मौजिज लोगो की मीटिंग लेकर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। तनावपूर्ण हालात बनते इससे पहले पुलिस ने सभी लोगों को बुलाकर उनसे शांतिवार्ता की। पुलिस ने रामदयाल उपाध्याय पुत्र कन्हैयालाल ब्राह्मण उम्र 27 वर्ष निवासी देशनोक व गजानन्द पुत्र जुगल किशोर उम्र 30 वर्ष जाति ब्राहम्ण निवासी देशनोक को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत, एएसआई हनुमंत सिंह सहित पूरी टीम की विशेष भूमिका रही।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की

माली सैनी समाज के तीन दिवसीय गौरव गाथा अवार्ड का आज शुभारंभ,हजारों प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा