Search
Close this search box.

आचार्य चौक में घर के आगे खड़ी मोटर साईकल को किया आग के हवाले।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। शहर में दिनों दिन अपराध बढ़ते ही जा रहे है। अपराधी बेखौफ होकर अपराधों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला आचार्य चौक स्थित भैरूजी के पास वाली गली का है। जहां देर रात एक गली में खड़ी मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया। आगजनी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि किसी तरह दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आएं। इसमें से एक युवक मोटरसाइकिल से उतरा और घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर पेट्रोल डालक र उसमें आग लगा दी। हालांकि इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर खासी चर्चा बनी हुई है कि आखिर ये युवक कौन थे और इन्होंने इस मोटरसाइकिल को आग क्यों लगाई। जानकारी मिली है कि यह मोटरसाइकिल ललित जोशी नामक युवक की है। घटना की सूचना के बाद नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा सीसीटीवी फुटेज की सार संभाल की। हालांकि युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों युवकों ने मुंह कपड़े से ढक रखा था। किन्तु पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल ललित के बड़े भाई गोपाल जोशी ने पुलिस को परिवाद दिया है। इसको लेकर हमारे संवाददाता ने गोपाल जोशी से बात की तो उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। आखिर इन युवकों ने ऐसा क्यों किया। ये तो पकड़ में आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की