Search
Close this search box.

दुर्घटना में घायल हेड कॉन्स्टेबल की मौत,शहर में बोलेरो चालको का आतंक,नही है इन पर लगाम।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। रविवार रात रोड़ एक्सीडेंट में घायल हुए बीकानेर पुलिस के हैड कांस्टेबल राजेश कुमार की मृत्यु हो गई है। नापासर थाने के हैड कांस्टेबल राजेश कुमार रविवार रात वैष्णोधाम के पास से पैदल गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आई बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उन्हें पीबीएम के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। जहां आईसीयू में दौराने ईलाज उनकी मृत्यु हो गई। वे मूलतः झुंझुनूं जिले की बुहाना तहसील स्थित मदनसर गांव के थे। वहीं बीकानेर में उनका निवास वैष्णो धाम के पास ही बताया जा रहा है। हैड कांस्टेबल राजेश ने बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़, सेरूणा व नापासर आदि थानों में अपनी सेवाएं दी। श्रीडूंगरगढ़ थाने में काफी समय तक उनकी तैनाती रही। मृतक का अंतिम संस्कार उसके पुश्तैनी गांव मदनसर में होगा।

उल्लेखनीय है कि बीकानेर की सड़कों पर बोलेरो कैंपर, यूटीलिटी व बसें हद से ज्यादा लापरवाही दिखाती है। ये वाहन अक्सर लहराते हुए, ग़लत दिशा व तेज गति से सड़कों पर दौड़ते दिखते हैं। अधिकतर सड़क दुर्घटनाओं में एक वाहन इनमें से होता है। उक्त बोलेरो के चालक को जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी का नाम संदीप जाट बताया जा रहा है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की