Search
Close this search box.

शहर में चोरो का आतंक,पुलिस नही लगा पा रही है अंकुश,बेख़ौफ़ करते है चोरी,कुछ की तो FIR तक नही लिखते।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चोरों पर पुलिस का अंकुश नहीं है। चोरी की वारदातें आए दिन बढ़ रही है। चोरों ने वाहनों के साथ ही लोगों के घरों को भी निशाना बना रखा है। अलग-अलग थानों से चोरी के तीन मामले सामने आए हैं।

पहला मामला : सदर थाने में दर्ज किया गया है

परिवादी अविनाश चंद्र पुरोहित, निवासी गायत्री मंदिर के पास, गीता सदन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी का आरोप है कि 25 सितंबर को शाम साढ़े 4 से 4:50 के बीच अज्ञात व्यक्ति परिवादी की दुकान के गुल्लक से करीब 40 से 45 हजार रुपए की नकदी चुरा कर ले गया।

घर में घुसकर किया हाथ साफ, सोने-चांदी और जेवरात चुराए

दंतौर थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। परिवादिया बीएलडी निवासी गुरप्रित कौर पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर ने उनके घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपए नकदी कोई चुराकर ले गया।

तीसरा मामला : मुक्ता प्रसाद नगर थाने में दर्ज किया

गया है। परिवादी हेमंत चांडक पुत्र भंवरलाल, निवासी अंसल सुशांत सिटी हाल हुड शायर, गुडगांवा, हरियाणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी का आरोप है कि 7 से 8 सितंबर के बीच में अज्ञात चोर ने अंसल कॉलोनी स्थित उनके घर से जेवरात और नकदी चुराकर ले गए।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की