Search
Close this search box.

म्यूजियम चौराहे के रास्ता आमजन के लिए खोला,धरनार्थियों ने हटाये टेंट,पर धरना अभी भी जारी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर।आर्मी जवान रामस्वरूप कस्वां की मौत मामलें में पिछले 4 दिनों से धरने पर बैठे धरनार्थियों ने रविवार की सुबह म्यूजियम सर्किल से टेंट हटा दिए गए है।हालांकि धरना अब भी जारी है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता विजयपाल बेनीवाल ने बताया कि आमजन को तकलीफ न हो जिसके चलते आमजन के लिए यह रास्ता फिर से चालू किया गया है। धरना स्थल पर लगे टेंट को हटा दिया है। हालांकि आर्मी जवान के परिजन व सहयोग करने वाले लोग अब भी धरना स्थल पर ही बैठे है।

शनिवार को रालोपा के मुखिया हनुमान बेनीवाल बीकानेर में धरना स्थल पर पहुँचे थे। वही देर रात तक धरना स्थल पर मौजूद लोगों से बातचीत करते नजर आए। शनिवार की रात हनुमान बेनीवाल ने कलेक्टर परिसर को घेरने की बात कही थी। आपकों बता दे कि अब तक प्रशासन से हुई बातचीत बेनतीजा रही है।

अब सोमवार को धरना अन्यत्र जगह लगाने की बात सामने आ रही है। वही सोमवार को कलेक्टर परिसर में भारी संख्या में भीड़ जुटने का भी अनुमान लगाया जा रहा हैं।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की