Search
Close this search box.

बीकानेर 21 वर्षीय युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या की।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर शहर में दिनोंदिन आत्महत्या से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों से फांसी लगाकर युवा अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहे है। जो कि समाज के लिए सोचनीय विषय बनता जा रहा है। आज फिर एक युवक द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आयी है।

जानकारी के अनुसार  पढ़ाई के तनाव में 21 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र के नोखा रोड स्थित शिवा बस्ती की है। जहां दियातरा निवासी अशोक कुमावत (21) पुत्र खेमचंद कुमावत ने अपने मामा के घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के परिजन शंकरलाल ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। शंकरलाल ने बताया कि अपनी पढ़ाई के कारण अशोक मानसिक तनाव में रहता था। 27 सितंबर को अपने मामा के घर की छत पर बने कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की