Search
Close this search box.

बिजलीकर्मी की मौत पर मोर्चरी में धरना,बिजली कंपनी के खिलाफ आक्रोश,मांगे मानने पर ही शव उठाने की घोषणा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर में एक बार फिर एक बिजलीकर्मी की काम के दौरान चोटिल होने से मौत का मामला सामने आया है। आक्रोशित मृतक के परिजनों सहित बड़ी तादाद में जिलेभर से जुटे लोगों ने मोर्चरी के बाहर धरना लगा दिया है।

धरनास्थल पर पूर्वमंत्री गोविंदराम मेघवाल, नाल के पूर्व सरपंच श्रीराम रामावत, नोखा के युवा नेता मगनाराम केड़ली, पार्षद सुभाष स्वामी आदि भी मौजूद हैं। प्रदर्शनकारी मुआवजे के साथ ही परिजनों के लिये और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मामला यह है:

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक मुक्ताप्रसाद के भीमनगर निवासी तेजकरण मेघवाल पुत्र गोविंदराम मेघवाल बिजली कंपनी में कार्यरत था। काम करने के दौरान उसे करंट लगा, जिसके बाद दो दिन अस्पताल में ईलाज चला और ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि काम के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने सेफ्टी नहीं दी। इससे तीन बच्चियों के पिता तेजकरण को करंट लगा और उसकी मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मृतक परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा, लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की