Search
Close this search box.

पुष्करणा स्टेडियम निवासी पर चेक अनादरण के मामले में 9 माह का कारावास,सवा 2 लाख का जुर्माना लगाया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। चैक अनादरण के मामले में न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए आरोपित पर जुर्माना और सजा का आदेश दिया है। इस सम्बंध में विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट एनआईए संख्या दो की पीठासीध अधिकारी भारती पाराशर ने फैसला दिया है। परिवादी राकेश कुमार खींचड़ की और से अधिवक्ता विक्रम सिंह बीदावत ने पैरवी की। न्यायालय ने इस मामले में महेश चन्द्र पुरोहित पुत्र रामचन्द्र पुरोहित निवासी पुष्करणा स्टेडियम के पीछे रहने वाले को दोषी मानते हुए सवा दो लाख रूपए जुर्माना व 9 माह का कारावास की सजा का आदेश दिया है।

नापासर के रहने वाले राकेश कुमार खीचड़ पुत्र गोरधन लाल ने परिवाद देते हुए बताया था कि उसके आरोपित के साथ अच्छे सम्बंध थे। जिसके चलते 28 अगस्त 2016 को उसने जरूरत के समय 5 लाख रूपए उधार दिए। इस पर महेश चन्द्र ने उसे जून 2017 में पैसे वापस लौटाने का आश्वासन दिया। समय पर जब तकाजा किया तो आरोपित ने उसे दो चैक दिए। एक चैक 370000 और दूसरा चैक 170000 का था। परिवादी ने 15 सितम्बर 2017 को चैक बैंक में लगाए और अगले ही दिन पैसे नहीं होने के चलते चैक वापस आ गए। परिवादी ने महेश चन्द्र को चैक अनादरण की सूचना दी और पैसे की मांग की लेकिन पैसे नहीं मिले। 26 सितम्बर 2017 को परिवादी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से महेश चन्द्र के खिलाफ परिवाद पेश किया और न्यायालय से मांग की उसे 5 लाख की दुगुनी राशि दिलवाई जावे। जिसके बाद न्यायालय में कई बार सुनवाई हुई तो महेश चन्द्र पुरोहित ने कहा कि वह तो निर्दोष है और उसे झुठा फसाया जा रहा है। महेश चन्द्र ने कहा कि उसका परिवादी से कोई लेना देना नहीं है। परिवादी के पास चैक कैसे पहुंचा उसे पता ही नहीं। 18 अक्टूबर 2022 को साक्ष्य सफाई पेश ना करने पर साक्ष्य सफाई का अवसर बंद कर दिया गया।

यह हुई कार्रवाई

न्यायालय ने दो पक्षों को सुना और आज आदेश दिया है कि महेश चन्द्र पुरोहित को विभिन्न धाराओं में दोषसिद्ध घोषित किया जाता है साथ ही आदेश दिया जाता है कि 9 माह का साधारण कारावास, 5 लाख रूपए और सवा दो लाख रूपए जुर्माना कुल सवा सात लाख रूपए अर्थदंड के रूप में दिए जावे। पैसे नहंी देने की स्थिति में एक महीने का अतिरिक्त कारावास भी अलग से होगा। सम्पूर्ण राशि बतौर प्रतिफल परिवादी को दी जावे।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की