follow us:

Search
Close this search box.

लिव इन मे रह रही महिला के साथ मारपीट,शरीर मे चोटो के कई निशान,SP पहुंची पीबीम।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर,बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में पवनपुरी में लिव इन में रहने वाली महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। देर रात इस महिला को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने स्वयं पहुंचकर डॉक्टरों से पूरी रिपोर्ट ली। महिला जिस शख्स के साथ रहती थी, उसी ने पिटाई कर दी। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने को लेकर विवाद हुआ था।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया- महिला के साथ उसके साथ रहने वाले शख्स ने मारपीट की है। जिसका मामला दर्ज किया जा रहा है। महिला के शरीर पर फिलहाल गंभीर चोट सामने नहीं आई है। उसके शरीर पर कई जगह खरोंच व अन्य चोट है। महिला रोग विशेषज्ञ को रात को ही बुलाकर उसका परीक्षण करवाया गया। जहां स्थिति खतरे से बाहर है लेकिन चोट के निशान जरूर है। सवाई सिंह राजपुरोहित नामक युवक पर मारपीट का आरोप है। थानाधिकारी सुरेश ने बताया कि दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने उसके साथ मारपीट की।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी तेजस्वनी गौतम ट्रॉमा सेंटर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़िता के हाल जाने। युवती लिव-इन में रहती है। महिला के साथ लोहे की रॉड से मारपीट करने का आरोप लगाया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। महिला का इलाज शुरू हो गया है। व्यास कॉलोनी पुलिस ने रात को ही मौके पर पहुंचकर मारपीट के आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है। मकान की भी तलाशी ली जा रही है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बीकानेर हवाई सेवाओं का विस्तार… केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, मुरलीधर मोहोल इंडिगो फ्लाइट में दिल्ली से रवाना।

बीकानेर। बीकानेर से दिल्ली के लिए एक बार फिर फ्लाइट शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने इसके लिए पिछले दिनों नागरिक उड्डयन

बीकानेर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज!

बीकानेर। अमेरिका से डिपार्ट करते हुए भारतीय नागरिकों के पैरों और हाथों में जंजीर बांधने के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस ने बीकानेर में प्रदर्शन किया।

बीकानेर में स्व: श्री श्याम सुन्दर सांखला की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 201 रक्त सग्रहित

बीकानेर, करणी माता मंदिर प्रांगण: स्वर्गीय श्याम सुंदर सांखला की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान और मां के लाडले ग्रुप

कॉलोनी विकसित करने के लिए 87 बीघा जमीन का कंपनी के साथ करार करके उसी ज़मीन को किसी दूसरे को बेच दी,मामला दर्ज

बीकानेर। बीकानेर के पास रिड़मलसर पुरोहितान गांव की 87 बीघा जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ऐसा एक प्रकरण बीछवाल पुलिस थाने में दर्ज