Search
Close this search box.

नयाशहर थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक झूला फांसी के फंदे पर,परिवार का रो-रो कर बुरा हाल।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। जिले में आत्महत्या करने के मामले थम नहीं रहे है। दिन प्रतिदिन इस प्रकार के मामलों में इजाफा हो रहा है। चिंता का विषय तो यह है कि आत्महत्या करने वाले हर उम्र के लोग शामिल है। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली है। जानकारी मिली है कि लाली बाई बगेची के पीछे रहने वाले योगेश पुत्र श्याम सुंदर ने घर मे कमरे में छत पर लगे हुक से साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इस सम्बंध में मृतक के मामा विनोद शर्मा ने मर्ग दर्ज करवायी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। आत्महत्या के बाद परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है।युवक ने इस प्रकार का खौफनाक कदम क्यों उठाया। इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की