Search
Close this search box.

कोतवाली थाना क्षेत्र में पत्नी के घरवालों ने दामाद के घर मे घुसकर लगा दी आग।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर (नसं)। कोतवाली थाना इलाके में आज उस समय मौहल्ले में अफरा तफरी मच गई जब कुछ लोग एक घर में घुसे और मारपीट कर घर के एक कमरे में आग लगा दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सतीश कुमार सोनी पुत्र मूलचंद सोनी निवासी जैन पाठशाला के पीछे मुडिया मालियों का मौहल्ला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार को शाम को मेरे पिता मूलचंद सोनी, भाई इन्द्रप्रकश सोनी और मेरा पुत्र ईशान बैठे तभी एक राय होकर मेरे ससूर गोपाल सोनी सास ललित सोनी मेरी पत्नी मोनिका मेरे साले सुनिल की पत्नी सुनिता और सुनिल जबरन मेरे घर में घुसे गये और हमारे साथ मारपीट करने गे और तोडफ़ोड़ करने मेरे ससूर व साले ने मेरे पिता व भाई के साथ सरियों से मारपीट की मेरे पुत्र को मेरी पत्नी व सालों ने मुझसे छीन कर ले जाने लगे और मेरे घर का सारा सामान तीतर बीतर कर दिया और मेरे पत्नी मोनिका व ससुर व साले ने मेरी अलमारी से बीस हजार रुपये व सोने की चैन की निकलकर ले गये और जाते समय घर के कमरे में आग लगा दी और कहा कि आज तो तेरे घर को आग लगाई है अगली बार तुम्हे भी आग के हवाले कर देंगे और तुम सब का नामो निशान मिटा देंगें। सभी जने हमें जान से मारने की नियत घर में आग लगाई है। आग इतनी तेज थी कि मौके पर पुलिस पहुंची और अग्निशमन की गाड़ी को बुलाकर आग पर काबू किया गया। सतीश कुमार सोनी की रिपोर्ट पर पुलिस ने गोपाल सोनी, ललित सोनी, मोनिका सोनी, सुनिल, विकास, पंकज, सुनिता,जेबिन के खिलाफ 333, 115 (2) 126(2) 326, जी, 189(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच हनुमानसिंह हैड कांस्टेबल को दी गई है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की