Search
Close this search box.

बीछवाल थाना क्षेत्र में मिला शव, पास में मिली जहर की पुड़िया, पढ़ें ख़बर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। आत्महत्या रोकने के लिए सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से लाखों जतन किए जा रहे हैं। उसके बाद भी आत्महत्याएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे में दो ऐसे मामले फिर सामने आए हैं। जिसमें युवकों ने अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया है। ताजा मामला बीछवाल थाना क्षेत्र का है। जहां कुंड के पास एक युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि शव कानासर नाल बायपास के पास स्थित एक खेत में बने घर की चौकी पर मिला है। बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि मृतक की पहचान ओम प्रकाश पुत्र मंगलाराम के रूप में हुई है। शव के पास सल्फोस जहर का पैकेट मिला है।अनुमान है कि व्यक्ति की मौत इसी जहर से हुई है। मौके से एक मोटर साईकिल मिली है, जिस पर कृष्णा वाटर सप्लायर लिखा है। मृतक की जेब में एक मोबाइल भी मिला है, जो स्विच ऑफ है। फिलहाल शव को सेवादारों की मदद से पीबीएम की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। जो जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की