Search
Close this search box.

सदर थाना इलाके में 24 घंटे में 2 जगह हुई चोरी।लाखो का माल किया पार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। शहर के सदर थाना इलाके में 24 घंटे के अन्तराल में दो मकानों में अज्ञात चोरों ने सैंधमारी करते हुए लाखों रूपये के माल पर हाथ साफ किया है। जिसकी एफआईआर आज दर्ज हुई है। जानकारी मिली है कि चौखूंटी क्षेत्र में स्थित स्वामियों के मोहल्ले में चंद्रशेखर शर्मा के घर पर चोरी हो गई। चंद्रशेखर ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि 9 सितम्बर को रात को चोर उनके घर में घुसे। चोरी का आज सुबह पता चला। चोर सोने की चैन पंद्रह ग्राम की, सोने का लॉकेट पांच ग्राम,सोने की कनौती दस ग्राम, कान के झुमके चार जोड़ी करीब तीस ग्राम के,नाक की बाली चार ग्राम, अंगूठी पंद्रह ग्राम और मंगलसूत्र चोरी कर ले गए। सदर थाना पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले है। वहीं लक्ष्मी विहार कॉलोनी निवासी कृष्ण विश्नोई के घर में भी चोरों ने ताले तोड़कर घर में रखा सामान,पंखे आदि चुरा लिए है। परिवादी विश्नोई ने बताया कि आठ सितम्बर की रात वे परिवार के साथ कही गये हुए थे कि अज्ञात चोरों ने घर के सभी ताले तोड़कर चोरी कर ली।

घर में घुसकर 45 हजार चार सौ रुपए चोरी

छत्तरगढ़ में अज्ञात चोर ने घर में घुसकर 45 हजार चार सौ रुपए चोरी कर लिए। इसमें चार सौ रुपए की रेजगारी थी। जियावाली गांव में हुई इस चोरी में नगदी के अलावा सोने-चांदी के जेवर भी चोर ले गए। इसमें तीन सोने की मूर्ति, दो लॉकेट, करीब पचपन ग्राम की दो अंगुठियां, चांदी के आभूषण में दो कड़े, दो पाजेब, चांदी के सिक्के भी चोर ले गए। दोनों ही मामलों में अब तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की