बीकानेर ,रुणिचा जाने वाले पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई जाने वाली सेवा जत्थो की बीकानेर से रवानगी शुरू हो गई है। जानकी मंडल सेवा समिति भादरा हनुमागढ़ की ओर से हर साल की भांति इस साल भी पैदल यात्रियों के लिए सेवा लगाई जा रही है। यह सेवा डाली बाई के मंदिर से 8 किमी पहले लगाई जाएगी।
जानकी मंडल सेवा समिति के मुख्य सेवादार रतन लाल ने बताया कि सेवा में चाय, नाश्ता, पानी, भोजन, मेडिकल की सुविधा, स्नान की सुविधा और यात्रियों के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। जानकी मंडल सेवा समिति की रवानगी 3 सितम्बर दोपहर 4 बजे रवाना हो गई है। सेवादार ने बताया कि सभी के सहयोग से यह सेवा पिछले 2 वर्षों से लगातार लगाई जा रही है। सेवादारों में मनोज जी गेधर, बजरंग लाल पवार, डॉक्टर के.सी. चौधरी, डॉक्टर पुष्पा शर्मा, डॉक्टर हेमंत, दारा सिंह ,राजीव कुमार, रविंद्र जी सैनी, सुनील शर्मा और समिति के अन्य सभी सदस्य भी अपनी अपनी सेवाएं देगे

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग
मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो


