बीकानेर। खांसी की दवाई समझ चूहें मारने वाली दवाई खाने से एक युवती की मौत होने की घटना सामने आई है। घटना नोखा थाना इलाके के जेगला गाँव की है। इस संबंध में मृतका के पिता जेगला गाँव निवासी परिवादी हनुमानाराम पुत्र सोहनलाल बिश्नोई ने सोमवार 2 सितंबर को नोखा थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि बीती 28 अगस्त की रात को उसकी पुत्री राममूर्ति 18 वर्षीय ने खांसी की दवाई समझ भूलवश चूहें मारने वाली दवाई का सेवन कर लिया। इस जहरीली दवाई के सेवन करने से उसकी तबियत बिगड गई। उसके बाद परिजन उसे लेकर देशनोक पीएचसी लेकर गए वंहा प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम रैफर किया गया। जंहा ईलाज के दौरान सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली है। मामले की जांच नोखा एसएचओ बुधाराम कर रहें है।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग
मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो


