बीकानेर । जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में केंपर सवार कुछ बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों को बीच बाजार हमला कर घायल कर दिया। विवाद में केंपर की चपेट में आने से बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनाज मंडी के पास दो युवक बाइक से जा रहे थे तभी तेज गति से आई एक केंपर ने बाइक सवार युवकों पर हमला बोल दिया। हमले के बाद बाइक सवार युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची लूणकरणसर थाना पुलिस ने केंपर से तलवार भी बरामद की है।घटना के समय अनाज मंडी के आसपास काफी भीड़ थी, लेकिन लोगों में खौफ होने के कारण किसी ने भी बीच-बचाव का प्रयास नहीं किया।अचानक हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत फ़ैल गई।

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न
श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।


