Search
Close this search box.

प्रदेश में शिक्षा विभाग का राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 157 भामाशाहों व 87 प्रेरकों का होगा सम्मान।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रदेश में शिक्षा विभाग का राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह एक सितंबर को सुबह 11 बजे सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर में होगा। समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आना भी प्रस्तावित था, लेकिन शनिवार को विभाग की ओर से जारी निमंत्रण पत्र में उनका नाम नहीं है। ऐसे में यह तय हो गया है कि इस आयोजन में वे नाहीं आ रहे हैं। मुख्य अतिथि के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर होंगे, अध्यक्षता टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी करेंगे।

कार्यक्रम में 15 लाख से लेकर 14.11 करोड़ तक का दान देने वाले 157 भामाशाहों के अलावा उन 87 प्रेरकों का भी सम्मान होगा, जिन्होंने भामाशाहों को दान के लिए प्रेरित किया। 31 भामाशाह ऐसे हैं, जिन्होंने एक करोड़ से अधिक की राशि दी है। इनमें उदयपुर के चार भामाशाह हैं। उदयपुर से कुल 9 भामाशाहों 24 लाख रुपए से लेकर 2:12 करोड़ क तक की राशि दी है। इस बार सबसे बड़े भामाशाहों के तौर पर प्रदेश में एनपीसीएल रावतभाटा के निदेशक सुनील गाडगील ने 14.11 करोड़ की राशि दी है, जबकि उदयपुर में रविंद्र हेरियस प्रालि. के निदेशक राधे एस. चौकसरी 2.12 करोड़ का दान कर पहले पायदान पर रहे हैं।

कार्यक्रम को लेकर शासन सचिव कृष्ण कुणाल, निदेशक, सीताराम जाट, आशीष मोदी सहित विभिन्न अधिकारी उदयपुर पहुंच चुके हैं। बता दें कि यह पहला मौका है, जब राजधानी से बाहर राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित हो रहा है। उदयपुर से पहले जोधपुर व कोटा भी इसकी दौड़ में थे, लेकिन ऐनवक्त पर उदयपुर का चयन किया गया। एक करोड़ से अधिक की राशि देने वाले या इस राशि से निर्माण कार्य कराने वाले 31 भामाशाहों को विभाग और राज्य सरकार की ओर से शिक्षा विभूषण तथा 15 लाख से एक करोड़ रुपए तक देने वाले बाकी 126 भामाशाहों को शिक्षा भूषण की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। उदयपुर जिले से 5 भामाशाहों को शिक्षा विभूषण और 4 को शिक्षा भूषण से सम्मानित किया जाएगा। इन्हें दान के लिए प्रेरित करने वाले 87 प्रेरकों को भी विशेष प्रेरक सम्मान किया जाएगा।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की

माली सैनी समाज के तीन दिवसीय गौरव गाथा अवार्ड का आज शुभारंभ,हजारों प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा