Search
Close this search box.

पुलिस ने राजपासा एक्ट में किया हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। जिला पुलिस ने राजपासा एक्ट के तहत हार्डकोर अपराधी को निरूद्व किया है। पुलिस की ओर से राजपासा एक्ट में एक साल में तीसरी कार्रवाई की गई है। जिला पुलिस ने चुंगी चौकी भूतनाथ मंदिर के पास रहने वाले कमल डेलू को निरूद्व किया गया है। जो हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी है। इसके खिलाफ जिले के अलग अलग थानों मेें 15 मामले दर्ज है। डेलू पूर्व में भी राजू ठेहट प्रकरण में एके -47 हथियार सप्लाई करवाने के प्रकरण में वांछित था। जिस पर एक लाख रूपये का ईनाम भी घोषित किया हुआ है। जिसे बीकानेर पुलिस ने नासिक से गिरफ्तार किया था। इससे पहले जिला पुलिस की ओर से रावताराम स्वामी गैंग से जुड़े हिस्ट्रीशीटर हरिओम रामावत व दानाराम सियाग को भी राजपासा एक्ट में निरूद्ध किया था।

डेलू के खिलाफ 15 प्रकरण दर्ज
निरूद्व नयाशहर थाने के हिस्ट्रीशीटर कमल डेलू के खिलाफ बीकानेर,जोधपुर,सीक र,बाड़मेर में लूट,डकैती,हत्या के प्रयास,आम्र्स एक्ट व फिरौती के 15 प्रकरण दर्ज है। इसमें जोधपुर के फलौदी में दो,भोजासर व लोहावट में एक,सीकर में एक,बाड़मेर में एक,नयाशहर थाना में पांच,पांचू में दो,गंगाशहर व जेएनवीसी में एक एक मामला दर्ज है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की

माली सैनी समाज के तीन दिवसीय गौरव गाथा अवार्ड का आज शुभारंभ,हजारों प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा