बीकानेर। बीकानेर के एक डॉक्टर को कंपनी में मुनाफे का झांसा देकर 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस धोखाधड़ी को लेकर साईंबर थाने में मामला दर्ज हुआ है। घटना 23 अगस्त से 26 अगस्त के बीच की बताई जा रही है। इस संबंध में परिवादी डॉ.मोहित शर्मा पुत्र लोकेश शर्मा निवासी जयपुर हाल मेडिकल कॉलेज बॉयज केम्पस बीकानेर ने साईंबर थाने में अपने साथ हुए फ्रॉड की लिखित शिकायत दी है। परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि फ्रॉड करने वाले ने उसे हार्वे नार्मन कंपनी में बिडिंग का मुनाफा कमाने का झांसा देकर उससे 5066191 रुपए धोखाधड़ी से हड़प लिए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच गोविंद लाल व्यास को सोंपी है।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


