Search
Close this search box.

गोगामेड़ी की हत्या करने वाला शूटर जेल में भूख हड़ताल पर,डिमांड:दूसरी जेल में शिफ्ट करो,यहां मन नही लगता।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाला शूटर 6 दिन से भूख हड़ताल पर है। शूटर रोहित राठौड़ भरतपुर सेंट्रल जेल, सेवर में बंद है। वह दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग कर रहा है। रोहित को राज बहादुर मेमोरियल (आरबीएम) हॉस्पिटल के जेल वार्ड में रखा गया है। उसने खाना खाने से मना कर दिया है।

रोहित के 6 दिन से भूखे रहने से जेल प्रशासन काफी परेशान है। जेल अधीक्षक परमजीत सिंह ने जेल विभाग को इसकी जानकारी दी है। हालांकि इस विषय को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

जेल प्रशासन का कहना है कि रोहित को 19 मई 2024 को अजमेर जेल से भरतपुर जेल शिफ्ट किया गया था। इसके बाद से वह आराम से जेल में रह रहा था। अब उसका कहना है कि यहां पर उसका मन नहीं लग रहा है, इसलिए दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाए।

शूटर रोहित राठौड़ और नितिन फौजी ने 5 दिसंबर 2023 को गोगामेड़ी को जयपुर के श्याम नगर स्थित उनके घर में घुसकर गोली मारी थी।

जेल अधीक्षक बोले- हॉस्पिटल में भर्ती कराया

भरतपुर सेंट्रल जेल अधीक्षक परमजीत सिंह ने बताया- रोहित राठौड़ को कोर्ट के आदेश पर राज बहादुर मेमोरियल (आरबीएम) हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है। उसकी तबीयत जेल में रहने के दौरान ठीक थी। वह इस जेल से दूसरी जेल में जाने की मांग कर रहा है। सीनियर अधिकारियों को इसे लेकर जानकारी दे दी गई है। वहां से जो भी आदेश होंगे, उसके अनुसार कार्यवाही करेंगे।

समझाने की कोशिश कर रहे

जेल प्रशासन का कहना है कि जेल के नियमों के अनुसार कैदी को कई अधिकार हैं। इसे लेकर सीनियर अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। हालांकि उसकी तबीयत ठीक है। उसे समझाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। अगर कैदी नहीं मानता तो जेल नियमों के अनुसार डॉक्टर की सलाह पर उसे फोर्स फीडिंग कराए जाने का भी प्रावधान है।

अजमेर जेल में लॉरेंस के गुर्गे अधिक होने पर किया था शिफ्ट

9 दिसंबर 2023 को गिरफ्तारी के करीब 10 दिन बाद रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में रखा गया था। अजमेर जेल में लॉरेंस के गुर्गे अधिक होने पर गोगामेड़ी को गोली मारने वाले रोहित राठौड़ को अलग रखने का फैसला लिया गया था।

ये लोग हाई सिक्योरिटी जेल के अंदर मोबाइल मंगवाकर व्यापारियों से रंगदारी मांग रहे थे। जयपुर की चित्रकूट थाना पुलिस ने ऐसे कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया था।

आर्मी में थे रोहित के पिता

रोहित एक नाबालिग से रेप मामले में कई साल तक जेल में रहा था। गोगामेड़ी की हत्या से तीन साल पहले ही जमानत पर छूटा था। वह आर्म्स एक्ट में भी गिरफ्तार हुआ था।

उसके पिता गिरधारी सिंह राठौड़ आर्मी में थे। रिटायर होने के बाद गिरधारी सिंह RTO में नौकरी करते थे। करीब दो साल पहले उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

रोहित का परिवार मूलतः जूसरी (मकराना) का रहने वाला है। करीब 30 साल से परिवार जयपुर में झोटवाड़ा के जसवंत नगर में रह रहा है। रोहित की एक बड़ी बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जेएनवीसी थाना इलाके में चाकू बाज़ी,युवक पर जान लेवा हमला,

बीकानेर। जेएनवीसी थाना इलाके मेंदो लोगों ने एक युवक को फोन कर बुलाया। युवक के वहां पहुंचने पर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक

मुख्य सचिव ने की शनिवार को होने वाली मॉक ड्रिल “ऑपरेशन शील्ड” को लेकर तैयारियों की समीक्षा

सायरन प्रणाली को रखें दुरुस्त, अधिकारी मुस्तैदी से कार्य कर एक्शन रिस्पॉन्स टाइम को करें न्यूनतम: मुख्य सचिव बीकानेर, 30 मई। मुख्य सचिव श्री सुधांश

जवाहर पार्क के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक संवार की मौत

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा 29 मई की शाम जवाहर नगर

बीकानेर में नया शहर थाना क्षेत्र मे 14 वर्षीय बालक ने की आत्म-हत्या

बीकानेर । शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार सीताराम भवन के सामने