Search
Close this search box.

सादुल क्लब में महाराजा गंगा सिंह की प्रतिमा का अनावरण 15 अगस्त को

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। बीकानेर के विकास पुरुष, दूरदृष्टा एवं मरूभूमि के भगीरथ और बीकानेर रियासत के पूर्व महाराजा गंगासिंह की प्रतिमा सादुल क्लब में स्थापित की गई है। इस प्रतिमा का अनावरण स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी करेंगी । सादुल क्लब के सचिव हनुमान सिंह राठौड़ ने बताया कि हर साल की भांति सादुल क्लब परिसर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण होगा और इसके बाद सुबह 11:00 से 12:15 बजे के मध्य महाराजा गंगा सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा और इसी दिन क्लब के सभी सदस्यों का स्नेह मिलन भोज रात्रि को 7:00 बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया की सभी सदस्य स्वतंत्रता दिवस समारोह, प्रतिमा अनावरण समारोह और स्नेह मिलन में परिवार सहित भाग ले सकते हैं।

राठौड़ ने बताया क महाराजा गंगासिंह की अष्टधातु की प्रतिमा को जयपुर से बनवाया गया है। इसकी ऊंचाई साढ़े आठ फीट है। महाराजा गंगा सिंह ने रानी विक्टोरिया की याद में श्रद्धांजलि के रूप में सादुल क्लब का निर्माण वर्ष 1902 में कराया था। इसके लिए उन्होंने 500 एकड़ जमीन प्रदान की थी। उस वक्त निर्माण पर एक लाख दो हजार 366 रुपए खर्च हुए थे, जो सार्वजनिक सदस्यता से जुटाए गए थे। शुरू में इसका नाम विक्टोरिया मेमोरियल क्लब था।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की