Search
Close this search box.

प्लाट विवाद में 2 गुट आमने सामने,गाड़ी में की तोड़फोड़,आमजन परेशान।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

घड़सीसर में प्लॉट को लेकर विवाद है दो गुटों में

घड़सीसर में प्लॉट के विवाद में बोलेरो कैंपर गाड़ियों में सवार दो गुटों के लोग आपस में भिड़ गए। एक गाड़ी में बैठे लोगों पर पीछे से टक्कर मारकर हमला किया गया और उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

भुट्टों का बास निवासी सगे भाई मुकेश व नरेश बिश्नोई और पंचशती सर्किल पर फायनेंस ऑफिस संचालक ममता उर्फ पीउ के बीच घड़सीसर में प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों गुटों में फोन पर तकरार हुई और एक-दूसरे को चैलेंज दिया गया। शनिवार को सायंकाल ममता, अजय व एक अन्य बोलेरो कैंपर में सवार होकर पंचशती सर्किल के पास पहुंचे थे। इस दौरान दूसरे गुट के नरेश, उसका भाई मुकेश, इरफान मोडिया, मूलचंद सारण व अन्य बोलेरो कैंपर में सवार होकर पहुंचे और तेज गति से गाड़ी चलाते हुए दूसरे गुट के लोगों की बोलेरो गाड़ी को टक्कर मारी। दोनों गाड़ियों की भिड़ंत में वहां खड़ी टैक्सी और तीन मोटरसाइकिलें चपेट में आ गई और क्षतिग्रस्त हो गई।

ममता गुट के लोग गाड़ी से बाहर नहीं निकल सके और दूसरे गुट के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। लाठी-सरियों से उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर अपनी बोलेरो गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान हुए हंगामे के कारण बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इत्तला मिलने पर सीओ सदर आईपीएस रमेश पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच गए। व्यास कॉलोनी पुलिस थाने के एसएचओ सुरेन्द्र पचार भी वहां आ गए। ममता गुट की ओर से सदर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है।

पंचशती सर्किल प्रमुख चौराहे पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं

पंचशती सर्किल शहर का प्रमुख चौराहा है जहां बड़े शो-रूम, होटल, मार्ट, आइसक्रीम पार्लर, रेस्टोरेंट हैं। व्यास कॉलोनी, शार्दुलगंज, पवनपुरी व आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग वहां खरीदारी और खाने-पीने के लिए पहुंचते हैं। शाम के समय तो लोग परिवार के साथ पहुंचते हैं। इसके बावजूद वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। पंचशती सर्किल और उसके आसपास सदर और व्यास कॉलोनी पुलिस थानों की सीमा है। इसके बावजूद शाम के समय वहां पुलिसकर्मी नजर नहीं आते।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की