Search
Close this search box.

युवक को कार के नीचे घसीटने वाले चारों बदमाश पकड़े:साले को गाली देने पर जीजा और उसके दोस्तों ने किया था हमला..!!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जोधपुर

जोधपुर में बासनी मंडी के पास शनिवार शाम को नरेद्र सिंह पर जानलेवा हमला करने और उसे कार के नीचे 20 फिट तक घसीटने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही पुलिस ने आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया था और 7 घंटे बाद बीकानेर से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे विवाद के पीछे शराब के नशे में गाली गलौज होना सामने आया है।

एडीसीपी वेस्ट निशांत भारद्वाज ने बताया कि युवक पर हमला करने वाले आरोपियों को एसीपी पश्चिम छवी शर्मा व बासनी थानाधिकारी मोहम्मद शफीक ने पीछा कर बीकानेर के रंजीतपुरा टोल से पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस ने शिव वाटिका भोमिया कॉलोनी निवासी सुरेश, कुडी सेक्टर 9 निवासी वसीम, कांता और बीकानेर निवासी बबलू प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब के नशे में की थी गाली गलौज

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शिव वाटिका भोमिया कॉलोनी निवासी सुरेश का साला बबलू प्रजापत बीकानेर से जोधपुर आया हुआ था। यह दोनों वसीम व कांता के साथ बासनी मंडी के डिस्ट्रिक्ट शॉपिंग के पास आए हुआ था। यहां नरेंद्र सिंह ने शराब के नशे में बबलू से गाली गलौज की थी। इस पर बबलू के जीजा सुरेश व उसके दोस्त वसीम ने उस पर हमला कर दिया।

यह था घटनाक्रम

भगत की कोठी थानाधिकारी छतर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को 4 बजे रामेश्वर नगर निवासी नरेंद्र सिंह अपने दोस्त के साथ बाइक पर घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान बासनी मंडी के डिस्ट्रिक्ट शॉपिंग के पास उस पर कार में सवार चार लोगों ने हमला कर दिया। और उस पर कार चढ़ाकर उसे 20 फिट तक घसीटा। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वहीं घटना के बाद घायल को एम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इधर, घायल के भाई भुवन सिंह ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की