Search
Close this search box.

वरिष्ठ चिकित्सक व उनके सहयोगियों पर धोखे से प्रॉपर्टी हड़पने का मामला दर्ज।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर,शहर के बीछवाल पुलिस थाने में एक वरिष्ठ चिकित्सक सहित चार जनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार यह मामला कछावा अल्ट्रासाउंड एक्सरे एंड लैब की प्रोपराईटर डॉ. मंजू कच्छावा ने दर्ज कराया है। परिवादिया ने डॉ. सतीश कच्छावा (70) पुत्र बहादुरमल कछावा, रिचा कछावा, राधेश्याम तंवर व डूंगर सिंह चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। डॉ. मूंज कछावा ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर धोखाधड़ी करते हुए उसकी कमाई से बने मकान को डॉ. सतीश कछावा की अकेले की जायदाद होना बताकर कूटरचित जाली उपहार (गिफ्ट डीड) बनाकर उप पंजीयन (द्वितीय) पंजीयन एवं मुद्रांक बीकानेर को भी धोखा देकर रजिस्ट्री करवा ली। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की