Search
Close this search box.

बीकानेर पुलिस ने चोरी हुए सवा सौ से ज्यादा मोबाइल किये बरामद,ऑपरेशन वायरस के तहत की कार्यवाही।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर पुलिस ने चोरी और गुम हुए सवा सौ से ज्यादा मोबाइल बरामद कर लिए हैं। ऑपरेशन वायरस के तहत पुलिस ने जो मोबाइल जब्त किए हैं, उनकी कीमत करीब 32 लाख रुपए आंकी जा रही है। दूरसंचार विभाग के ऑनलाइन पोर्टल CEIR और पुलिस साइबर सेल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर ये मोबाइल जब्त किए गए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर तेजस्वनी गौतम ने बताया कि जिले में कई लोगो के मोबाईल गुम होने की शिकायत दूरसंचार विभाग के ऑनलाईन पोर्टल CEIR पर दर्ज होती है। इसके अलावा पुलिस के साईबर सैल में लगातार मोबाइल चोरी की शिकायत मिल रही है। इनमें अधिकांश मोबाइल महिलाओं, बुजुर्ग, विद्यार्थी व मजदूर वर्ग के थे। ज्यादातर लोगों ने बडी मुश्किल से किस्तों पर मोबाईल खरीदे गये थे।

पुलिस मुख्यालय ने ऑनलाईन पोर्टल CEIR पर दर्ज गुम मोबाईलों की बरामदगी के लिये राज्य स्तर पर 10 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष अभियान ‘ऑपरेशन एन्टी वायरस चलाया है। इसी अभियान के तहतअब तक कुल एक सौ पच्चीस मोबाईल बरामदगी की गई। जिनकी वर्तमान अनुमानित कीमत लगभग कुल 32 लाख रुपए के आस-पास है। बरामद-शुदा मोबाईलों को पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने लौटाये तो मोबाइल मालिकों के चेहरे खिल गए। शुक्रवार शाम मीडिया के सामने ही एसपी ने ये मोबाइल उनके मालिकों के सुपुर्द किए।

कहां कितने मोबाइल जब्त?

साईबर सैल कार्यालय के 57, पुलिस थाना कोटगेट के 20, पुलिस थाना साईबर के 13, पुलिस थाना नयाशहर के 10, पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ के छह, पुलिस थाना एमपीनगर के छह, पुलिस थाना बीछवाल के चार, पुलिस थाना लूणकरनसर के दो, कालू के दो, कोलायत के दो, बज्जू का एक, नाल का एक, गजनेर का एक और पांचू का एक मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की