Search
Close this search box.

शराब के नशे में युवक ने घर की छत पर बनी कुंडी में कूद कर दी जान।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

शराब के नशे में एक युवक अपने ही घर की छत पर बनी कुंडी में कूद गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पिछले पंद्रह साल से युवक शराब पीता था, नशे की हालत में वो कुंड में कूद गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

भीनासर में रहने वाले कोडाराम नायक ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा महावीर नायक (35) शराब पीता था। पिछले पंद्रह साल से उसे शराब की लत थी। बुधवार की रात दस बजे वो शराब के नशे में आया, सीधे छत पर गया और कुंडी में कूद गया। घर वालों को पता ही नहीं चला कि वो कब आया और कब ऊपर जाकर कुंडी में कूद गया। गुरुवार दोपहर चार बजे घर वालों ने किसी कारण ऊपर की कुंडी खोली तो उसमें महावीर गिरा मिला। तुरंत बाहर निकाला गया। पीबीएम अस्पताल ले गए, तब तक उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस भी बाद में मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पिता कोडाराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

शराब ने ली तीन जान

बीकानेर में पिछले दो दिन में शराब के कारण तीन युवाओं की मौत हो चुकी है। तीनों को पीबीएम अस्पताल लाया गया, मर्ग दर्ज कराई गई। तीनों मामलों ने परिजनों ने पुष्टि की है कि अत्यधिक शराब पीने के कारण इनकी मौत हो गई है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की

माली सैनी समाज के तीन दिवसीय गौरव गाथा अवार्ड का आज शुभारंभ,हजारों प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा