बीकानेर। बीती रात बदमाशों ने घरों के आगे तथा गली में खड़ी गाडिय़ों के शीशे फोड़ डाले। एक दर्जन से भी अधिक गाडिय़ों के शीशे फोडने के समाचार मिल रहे है। इसको लेकर लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है। दरअसल, मामला बीकानेर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र का है। जहां सवेरे लोग जब नींद से उठे तो उनको अपने घरों के आगे खड़ी गाडिय़ों के शीशे टूटे मिले। सडक़ों पर काच बिखरा मिला। यह खबर आग की तरह फैल गई तथा हर कहीं पर इसी की चर्चा हो रही है। उधर बीती रात को हुई इस वारदात से लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुभाषपुरा मोहल्ले में गाडिय़ां अपने घरों तथा गलियों में खड़ी थी। जो कि हमेशा ही खड़ी रहती है। बीती रात को अज्ञात बदमाशों ने एक-एक कर इन सभी कारों के शीशे फोड़ डाले। इसके पीछे उनका उद्देश्य क्या रहा टोगा! बरहाल ये तो वो ही जानें। किंतु जिनकी गाडिय़ों के शीशे फूटे है। उनमें गहरा आक्रोश व्याप्त है। सूत्रों के मुताबिक इन्दिरा कॉलोनी, पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र में भी इस प्रकार की वारदात होने के समाचार मिल रहे है। किंतु हाल फिलहाल अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। लोगों के मुताबिक सुभाषपुरा में तकरीबन एक दर्जन से भी अधिक गाडिय़ों के शीशे फूटे है। इसको लेकर पीडित गाड़ी मालिकों तथा मोहल्ले के लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है।
