Search
Close this search box.

पुलिस ने साइकिल चोर गिरोह के 2 चोरो को पकड़ा,महंगे नशे के चक्कर कोचिंग,बाजार में रेकी कर चुराते।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर शहर में बाइक चोरी की हर रोज दो-तीन घटनाओं के बाद अब साइकिल चोरी वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। शहर में जगह-जगह खड़ी महंगी साइकिल चोरी होती है और बाजार में बेच दी जाती है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पता चला है कि दस हजार रुपए की साइकिल महज पांच सौ रुपए से हजार रुपए के बीच में बेच दी जाती है। जिसका सबसे बड़ा कारण नशा है। बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार ने चोरी की बढती घटना के मध्यजनर अविलम्ब ट्रेस आउट करने व चोरी का सामान बरामद करने के लिए टीम का गठन किया था। गली मौहल्लो मे संदिग्ध घुमने वाले व्यक्तियो के बारे मे पता कर सीसीटीवी फुटेज देखी गई। तब कोचिंग संस्थानों व मुख्य बाजारों को चिन्हित कर साईकिलों के साथ खड़े किये। संभावित फुटेज के व्यक्तियों पर निकट निगरानी रखी गई। पुलिस ने पंकज मारू व संदीप मारू को गिरफ्तार किया। इन दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो बड़ी संख्या में महंगी साइकिल बरामद हुई। पुलिस ने पंकज मारू पुत्र

शिवरतन मारू निवासी अमरपुरा बास भीनासर व संदीप मारु पुत्र जेठमल जाति मारु उम्र 31 साल निवासी अमरपुरा बास भीनासर को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जा रहा है।

ऐसे करते थे चोरी

पुलिस का कहना है कि दोनों युवक नशे के आदि है। नशे की पूर्ति के लिए भीड़ भाड़ वाले ईलाकों व बाजार में सड़क आम पर खड़ी साईकिलों की पहले रैकी करते है। उसके बाद मौका देखकर उसे उठाकर ले जाते है। मजूदर तबके के लोगो को 500-1000 रूपयें में विक्रय कर देते है। रुपए प्राप्त कर नशे की पूर्ति करते है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की