Search
Close this search box.

गंगाशहर निवासी के घर पर हमला, पहले दरवाजा जलाने का प्रयास फिर कुल्हाड़ी से किए वार,देखे वीडियो

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। गंगाशहर के पाबू चौक में तीन युवकों द्वारा एक घर पर हमला करने की ख़बर है। पुलिस के अनुसार पाबू चौक निवासी पवन सोनी के यहां आज दोपहर में तीन युवकों ने हमला किया। पहले दो नकाबपोश युवकों ने पेट्रोल से दरवाजा जलाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। नाकामी के बाद एक अन्य साथी के साथ कुल्हाड़ी व डंडे से हमला किया। दरवाजे व खिड़कियों पर वार किए। दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए तीन में से एक युवक का चेहरा खुला था। 

थानाधिकारी समरवीर सिंह के अनुसार परिवादी ने पुलिस को बताया है कि युवकों ने सुबह घर के बाहर गाली गलौज की। धमकी भी दी। बाद में वह परिवार सहित शादी में चला गया। पीछे से आरोपियों ने ये वारदात की। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। पवन ज्वैलर्स बताया जा रहा है। वास्तव में मामला क्या है, यह बाद में ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस टीमें आरोपियों को ट्रेस कर पकड़ने का प्रयास कर रही है। दावा किया जा रहा है कि शाम ढलने से पहले पहले आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे। देखे वीडियो।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की