Search
Close this search box.

भाजपा किसान युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी पर जानलेवा हमला।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

DNR NEWS:-बीकानेर 10 जुलाई:- बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा किसान मोर्चा के शहर अध्यक्ष चन्द्रमोहन जोशी ने नयाशहर थाना में लिखित परिवाद दिया है। जोशी ने पुलिस को परिवाद देते हुए बताया कि वे
मंगलवार शाम को अपने घर जा रहे थे कि थाने के पास स्थित ईदगाह के आगे अमित सारस्वत नामक युवक ने उसके बुलेट के टक्कर मारी। जिससे वह नीचे गिर गया।
वो संभलते उससे पहले सारस्वत ने धारदार हथियार से उस पर वार किया। लेकिन हाथ आगे करने पर गंभीर चोट केवल हाथ पर आई है इतना ही नहीं अमित ने जोशी की  जेब से 2500 रूपये निकाल लिये तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते जोशी पर यह हमला किया गया है। एफआईआर में बताया गया है कि अमित्त सारस्वत ने प्रकाश पुरोहित से 6 लाख की वसूली मामले में चन्द्रमोहन ने प्रकाश पुरोहित का
पक्ष लेते हुए उसका सहयोग किया तब से अमित रंजिश रखने लगा और रोजाना फोन पर धमकी देने तथा देख लेने बात कर
जिसके बाद मंगलवार शाम को उसने जानलेवा हमला किया।


पुलिस ने अमित के खिलाफ धारा 126(2)115(2),117(2), 109,307,35
(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार यादव को सौंपी गई है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की

माली सैनी समाज के तीन दिवसीय गौरव गाथा अवार्ड का आज शुभारंभ,हजारों प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा