Search
Close this search box.

भजन लाल सरकार मंत्रिमंडल अब फिर बदलने को तैयार,लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन वाले मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जयपुर। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया है। ऐसे में अब राजस्थान में भी मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार की चर्चा सियासी गलियारों में तेज हो गई है। राज्य में अभी विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। ऐसे में संभवतः अगस्त में भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल में बदलाव हो सकता है। विधानसभा के चालू सत्र के बीच मंत्रिमंडल विस्तार की परम्परा कम ही रही है। कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीना का इस्तीफा स्वीकार होगा या नहीं। यह मामला भी संभवतः मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार तक लंबित रह सकता है। भाजपा के दिल्ली से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली गए थे। दिल्ली यात्रा के दौरान मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार को लेकर कुछ नेताओं से फौरी तौर पर चर्चा हो चुकी है। अभी और चर्चा होगी। लोकसभा चुनाव में हुई हार का असर भी इस मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार में दिखेगा। जिन विधायकों ने अच्छा परिणाम दिया है, उनको मंत्री पद से नवाजा जा सकता है। जिन मंत्रियों के यहां परिणाम खराब आया और मंत्री के रूप में छह माह की परफार्मेंस भी खराब रही है। ऐसे मंत्रियों को हटाया भी जा सकता है। बताया जा रहा है कि 3 से 4 मंत्रियों को लेकर दिल्ली में ज्यादा शिकायतें हैं। ऐसे में उनको हटाने की ज्यादा संभावना है। कुछ मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव होगा।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़ी खबर:अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में सवार सभी 242 लोगों की मौत,राजस्थान के 5 लोगों की मौत

गुजरात। गुजरात के अहमदाबाद में आज दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश में सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है।

पीबीएम में फिर फोटो स्टेट कॉपी की दुगुनी वसूली,हंगामा किया तो की मारपीट

बीकानेर। आमतौर पर विवादों में रहने वाले संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में एक बार फिर मारपीट का मामला सामने आया है। जिसके तहत

गंगाशहर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही 7 किलो गांजे के साथ एक को पकड़ा

बीकानेर। बीकानेर अब नशे का शहर बन चुका है। यहां नशे ने अपना साम्राज्य बना लिया है। हालांकि पुलिस भी कार्रवाई करती रहती है। मंगलवार