Search
Close this search box.

भीनासर में करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत।लाइट जाने पर ट्रांसफर के पास खड़ा था।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर के भीनासर क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार को बीकानेर के भीनासर क्षेत्र में उस वक्त हुई जब अचानक लाइट शुरू की गई और युवक चपेट में आ गया।

बीकेईएसएल कंपनी की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि बिजली बंद होने के दौरान सत्यनारायण 33 केवी के टॉवर से सटकर खड़ा था। इसी दौरान बिजली सप्लाई चालू की गई। इसी समय इंसुलेटर में स्पार्किंग हुई और टॉवर में करंट आ गया। टॉवर से चिपक कर खड़े सत्यनारायण को करंट लगा। वो 33 केवी करंट से खुद को अलग नहीं कर सका और पूरी तरह करंट की चपेट में आ गया। बीकेईएसएल के चीफ मैनेजर सुरेंद्र सिंह चौधरी का कहना है कि करंट से ही मौत हुई।

उधर, इस हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास और पूर्व केबिनेट मंत्री गोविन्द मेघवाल भी मौके पर पहुंच गए। काफी देर समझाइश के बाद

मृतक सत्यनारायण का शव पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्यूरी में पहुंचाया गया। जहां से मृतक का पोस्टमॉर्टम हुआ और इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

बीकेईएसएल ने दी सलाह

बीकेईएसएल के सीओओ जयंत राय चौधरी ने बताया कि बारिश में दीवारों पर सीलन, नमी व जल भराव से करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है। बिजली के खंभे के पास या हाईटेंशन तार के नजदीक रहने वालों के लिए ही नहीं, बल्कि घर में भी जरा सी लापरवाही से करंट का झटका लग सकता है। हादसों को रोकने के लिए सतर्कता बरतनी जरूरी है। चौधरी ने उपभोक्ताओं को अनहोनी से बचाव के लिए कुछ विशेष एहतियात बरतने के सुझाव दिए हैं।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की

माली सैनी समाज के तीन दिवसीय गौरव गाथा अवार्ड का आज शुभारंभ,हजारों प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा