Search
Close this search box.

भाजपा नेता ओम आचार्य का निधन,एक लोकसभा ओर 2 विधानसभा का चुनाव लड़ा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम आचार्य का निधन हो गया है। बीकानेर सहित राजस्थान में भाजपा को स्थापित करने वाले नेताओं में आचार्य का नाम लिया जा सकता है। उन्होंने गुरुवार रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार अब शुक्रवार सुबह किया जाएगा। आचार्य ने बीकानेर में भाजपा को स्थापित करने के लिए भाजपा के टिकट पर एक लोकसभा और दो विधानसभा चुनाव लड़े थे। वे तीनों चुनाव हार गए, लेकिन पार्टी को मजबूती के साथ स्थापित कर दिया।

भाजपा नेता मनीष सोनी ने बताया कि लंबी बीमारी से त्रस्त आचार्य का पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा था। हाल ही में डायबिटिज के कारण उनका एक पैर भी काटना पड़ा था। जयपुर में पिछले दिनों इलाज के बाद वो वापस बीकानेर आ गए थे। यहां कुछ दिन घर पर इलाज के बाद वापस पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने गुरुवार रात दम तोड़ दिया।

बीकानेर में भाजपा को स्थापित करने के लिए ओम आचार्य ने पार्टी टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें हार झेलनी पड़ी, इसके बाद ही बीकानेर में भाजपा स्थापित हो सकी। राज्य के कद्दावर भाजपा नेताओं में शामिल आचार्य के भतीजे विजय आचार्य इन दिनों शहर भाजपा के अध्यक्ष है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई वरिष्ठ नेताओं के साथ आचार्य ने पार्टी के लिए काम किया। वो पार्टी के प्रदेश संगठन में लगातार सक्रिय रहे।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की

माली सैनी समाज के तीन दिवसीय गौरव गाथा अवार्ड का आज शुभारंभ,हजारों प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा