Search
Close this search box.

“तारीख पे तारीख” से परेशान होकर चोरी के आरोपी ने जज पे फेंकी चप्पल।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

न्यायालय में जज पर चप्पल फेंकने की खबर सामने आयी है। घटना भीलवाड़ा कोर्ट की है। जहां पर विचाराधीन बंदी ने सुनवाई के दौरान जज पर चप्पल फेंक दी। कोर्ट में चोरी के मामले में कैदी की जमानत पर सुनवाई चल रही थी। इस बीच जज ने मामले में अगली तारीख दी, लेकिन कैदी ने आज फैसला सुनाने की मांग। पिछले 2 साल से जेल में बंद इस्माइल उर्फ पोंडिया की सुनवाई चल रही थी। वह चोरी के मामले में बंद है। दोपहर मजिस्ट्रेट रूपेंद्र सिंह के स्माइल उर्फ पोंडिया को सुनवाई के लिए पेश किया गया।

सुनवाई के बाद मजिस्ट्रेट ने अगली तारीख दी, तो इस्माइल गुस्से में आ गया और उसने मजिस्ट्रेट से आज ही फैसला सुनाने की मांग की। इसके बाद पेशकार और एडवोकेट कागजातों को लेकर मजिस्ट्रेट से बातचीत करने लगे। इसी बीच अचानक इस्माइल ने अपनी चप्पल उतारी और मजिस्ट्रेट पर फेंक दी, जो.उनके हाथ पर जाकर लगी। हालांकि घटना के बाद कोर्ट में अफरा तफरी मच गई। अन्य एडवोकेट और.पुलिसकर्मी तुरंत कोर्ट पहुंचे और उन्होंने आरोपी इस्माइल को डिटेन किया। इस संबंध में इस्माइल के खिलाफ कोतवाली पुलिस में एक और मामला दर्ज करवाया गया है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की

माली सैनी समाज के तीन दिवसीय गौरव गाथा अवार्ड का आज शुभारंभ,हजारों प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा